उफान पर नदी तेड बहाव, जान जोखिम में डालकर.. गोता लगाकर रील बना रहे युवा, खतरे के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नहीं

सतना जिले में लगातार बारिश के कारण टमस और सतना नदी उफान पर है. तेज बहाव के बावजूद लोग लापरवाही बरतते हुए जान जोखिम में डाल रहे हैं. सतना नदी में चार युवक तेज धार के बीच गोता लगाते और रील बनाते नजर आए. वहीं टमस नदी की छोटी पुलिया के ऊपर से पानी बहने के बावजूद तीन नाबालिग सेल्फी लेते दिखे.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP