राजनीति

UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जितेंद्र सिंह ने यूजीसी रोलबैक के मामले को लेकर सवर्ण नेताओं के साथ मुलाकात की. उन्होंने रविवार (20 सितंबर) देर रात सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी.

अहम बात यह भी है कि मीटिंग के बाद यूजीसी रोलबैक के मामले पर होने वाली महापंचायत को टाल दिया गया है.

नड्डा ने कहा कि सवर्ण महापंचायत समिति के संस्थापक राज शेखावत ने मुलाकात के बाद निर्णय लिया है.

इस मीटिंग में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और क्षत्रिय करणी सेना के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

जेपी नड्डा ने मुलाकात के बाद एक्स पर लिखा, 'आज मेरे आवास पर मेरी और जितेन्द्र सिंह जी की UGC Rollback सवर्ण महापंचायत समिति के संस्थापक राज शैखावत (राष्ट्रीय अध्यक्ष,क्षत्रिय करणी सेना) तथा उनके प्रतिनिधि मंडल डॉ.

शुभांशु सिंह राजपूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समृद्ध सनातन संघ, आर. के. सिंह, आई टी सेल अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, एडवोकेट डॉ.

संगीता सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), क्षत्रिय करणी सेना तथा एडवोकेट हिमांशु शर्मा, कानूनी सलाहकार, सवर्ण महापंचायत समिति के साथ बातचीत हुई.'

उन्होंने कहा, 'इस बैठक में उनकी ओर से उठाये गए विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई और सरकार उनके मांगों पर न्यायसंगत विचार करेगी.

हम आने वाले तीन सप्ताह में पुनः इनके साथ बैठक करेंगे.

राज शैखावत तथा उनके प्रतिनिधि मंडल ने 20 सितम्बर 2026 की महापंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया है.'

आज मेरे आवास पर मेरी और जितेन्द्र सिंह जी की UGC Rollback सवर्ण महापंचायत समिति के संस्थापक राज शैखावत (राष्ट्रीय अध्यक्ष,क्षत्रिय करणी सेना) तथा उनके प्रतिनिधि मंडल डॉ.

शुभांशु सिंह राजपूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समृद्ध सनातन संघ, आर. के.

सिंह, आई टी सेल अध्यक्ष, अखिल भारतीय pic.twitter.com/DdicX96CCI

Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 19, 2026

<script src="https://platform.x.com/widgets.js" async="" charset="utf

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।