राजनीति

उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा करेंगे PM मोदी, जानें क्यों है विशेष?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा करेंगे PM मोदी, जानें क्यों है विशेष?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (29 अगस्त, 2026) से दो देशों, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान, की चार दिवसीय यात्रा पर जाने वाले हैं. उनकी यह यात्रा शनिवार (29 अगस्त) से शुरू होगी, जिसका समापन मंगलवार (1 सितंबर) को होगा.

इस दौरान पीएम मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होने वाले 26वें SCO समिट में भी हिस्सा लेंगे. साथ ही, वे वर्ल्ड नोमाड गेम्स (World Nomad Games) की ओपनिंग समारोह में भी शामिल होंगे. विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (27 अगस्त, 2026) को एक प्रेस ब्रीफिंग आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी विदेश यात्रा के बारे में जानकारी साझा की.

प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा, पीएम मोदी 29-30 अगस्त, 2026 तक उज्बेकिस्तान के दौरे पर रहेंगे और 31 अगस्त से 1 सितंबर तक किर्गिस्तान जाएंगे, जहां पर वे 26वें SCO समिट में शामिल होंगे. क्यों महत्वपूर्ण है पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा?

उन्होंने कहा, पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर ताशकंद का राजकीय दौरा करेंगे. यह प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी.

यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ डेलिगेशन-लेवल पर बातचीत करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और ज्यादा मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

उन्होंने कहा, पिछले कई सालों से भारत और उज्बेकिस्तान ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय, दोनों स्तरों पर व्यापक और सार्थक सहयोग को बनाए रखा है. भारत और उज्बेकिस्तान ने साल 2011 में अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया था.

इसके बाद से ही कई अलग-अलग क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों काफी विस्तार हुआ है. किन मुद्दों पर पीएम मोदी करे

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।