उज्बेकिस्तान के बाद किर्गिस्तान जाएंगे PM मोदी, SCO समिट में होंगे शामिल

अगस्त 30, नई दिल्ली: उज्बेकिस्तान के बद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान जाएंगे। पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक राजधानी बिश्केक में होने वाले 26वें शंघाई सहयोग संगठन SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह शिखर सम्मेलन SCO की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
भारत साल 2017 से SCO का पूर्ण सदस्य है। प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सुरक्षा, संपर्क तथा अवसरों से जुड़े मुद्दों पर भारत की प्राथमिकताएं रखेंगे। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री SCO सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
इसके अलावा, वे मध्य एशिया की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। FILE PHOTO