राजनीति

उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी, प्रधानमंत्री बोले- यह 140 करोड़ लोगों का सम्मान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी, प्रधानमंत्री बोले- यह 140 करोड़ लोगों का सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय उज्बेकिस्तान यात्रा कई ऐतिहासिक समझौतों और उपलब्धियों के साथ संपन्न हो चुकी है. यात्रा के दौरान, यूरेनियम सप्लाई पर सहमति बन गई है. उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान, पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑली दाराजली डस्टलिक से नवाजा गया है.

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया.

यह पीएम मोदी का 36वां इंटरनेशनल सम्मान है. #WATCH | Tashkent, Uzbekistan: President Shavkat Mirziyoyev confers the Order of “Oliy Darajali Dustlik,” Uzbekistan’s supreme state award, on Prime Minister Narendra Modi (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/WbHZtBB6ZU — ANI (@ANI) August 30, 2026 उज्बेक के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने के बाद PM मोदी ने कहा, "उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है.

आपने "दोस्तलिक" शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे भारत के लोग भी अच्छी तरह परिचित हैं. हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा परिवार हो जो दिन में सौ बार "दोस्त" शब्द का इस्तेमाल न करता हो, और आज आपने सचमुच "दोस्तलिक" की भावना को साकार किया है. "दोस्तलिक" का अर्थ है दोस्ती.

यह शब्द भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों की मूल भावना को पूरी तरह से दर्शाता है. यह सम्मान किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है; यह सभी 1.4 अरब भारतीयों के लिए सम्मान है.

अपने सभी देशवासियों की ओर से, मैं उज्बेकिस्तान के लोगों, वहां की सरकार और अपने मित्र, सम्मानित राष्ट्रपति का दिल से आभार व्यक्त करता हूं." ➤ Prime Minister @narendramodi conferred upon ‘Oliy Darajali Do’stlik’ Order in #Tashkent ➜ It is a moment of great pride for me to be honoured with Uzbekistan’s highest award.

You used a word, “Dostlik,” with which the people of India are also very familiar. There is hardly... pic.twitter.com/NHeEuC5Jjv — PIB India (@PIB_India) August 30, 2026

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।