उज्बेकिस्तान की सिल्क रोड यूनिवर्सिटी में कोटा के 3 विद्यार्थी चयनित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोटा विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का उज्बेकिस्तान की सिल्क रोड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में अध्ययन के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों को मास्टर डिग्री के साथ 500 डॉलर मासिक छात्रवृत्ति, हॉस्टल सहायता और हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी।
कोटा, 02 अक्टूबर। कोटा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नया अवसर सामने आया है। उज्बेकिस्तान के समरकंद स्थित सिल्क रोड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ टूरिज्म एंड कल्चरल हेरिटेज में जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सहयोग के लिए सिल्क रोड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने भारत में कोटा विश्वविद्यालय को पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन, पुरातत्व, संग्रहालय विज्ञान, संरक्षण, कला एवं स्थापत्य स्मारकों की बहाली तथा ऐतिहासिक धरोहरों के रखरखाव जैसे विषय अध्ययन के लिए कोटा विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों—लक्षिता दाधीच, दीपल हाड़ा और अत्रे गौतम—का चयन हुआ है।
उज्बेकिस्तान रवाना होने से पहले तीनों चयनित विद्यार्थियों ने राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) बी.पी. सारस्वत से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सहयोग के लिए सिल्क रोड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने भारत में कोटा विश्वविद्यालय को साझेदार संस्थान के रूप में चुना है।
इस साझेदारी के तहत चयनित विद्यार्थियों को वैश्विक शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। वे पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन, पुरातत्व, संग्रहालय विज्ञान, संरक्षण, कला एवं स्थापत्य स्मारकों की बहाली तथा ऐतिहासिक धरोहरों के रखरखाव जैसे विषयों में मास्टर डिग्री हासिल कर सकेंगे।
छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं
चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 500 अमेरिकी डॉलर की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा छात्रावास व्यय के लिए 100 अमेरिकी डॉलर प्रतिमाह की सहायता मिलेगी। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आने-जाने के लिए इकोनॉमी क्लास का हवाई टिकट उपलब्ध कराया जाएगा।
विद्यार्थियों को उज्बेकिस्तान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए वर्ष में दो अध्ययन यात्राएं भी कराई जाएंगी। प्रत्येक अध्ययन यात्रा के लिए 100 अमेरिकी डॉलर अतिरिक्त दिए जाने की जानकारी दी गई है।
यह अवसर विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन, आतिथ्य, संस्कृति और विरासत संरक्षण जैसे क्षेत्रों की व्यावहारिक एवं शैक्षणिक समझ विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा।
Bite -1- प्रो. (डॉ.) अनुकृति शर्मा,विभागाध्यक्ष
Bite -2-. प्रो. बी.पी. सारस्वत, कुलगुरु- राजस्थान यूनिवर्सिटी
Bite-3- लक्षिता दाधीच, स्टूडेंट्स
Bite-4- अत्रे गौतम,स्टूडेंट
Bite-5- दीपल हाडा, स्टूडेंट