मनोरंजन

उज्जैन- 24 व 25 अक्टूबर को उज्जैन में आयोजित होने जा रहा है राष्ट्रीय स्तर पर उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- 24 व 25 अक्टूबर को उज्जैन में आयोजित होने जा रहा है राष्ट्रीय स्तर पर उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल

विश्व संवाद केंद्र मालवा और सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा आयोजित यह महोत्सव अपने पिछले संस्करणों में फिल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों, निर्देशकों, लेखकों, निर्माताओं और सिनेमा के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। महोत्सव की पहचान केवल फिल्मों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं रही, बल्कि फिल्म निर्माण की प्रक्रिया, सिनेमा की सामाजिक भूमिका और भारतीयता की अभिव्यक्ति जैसे विषयों पर संवाद और कार्यशालाएँ भी इसका हिस्सा रहे हैं।

इससे पहले वर्ष 2023 में आयोजित तीसरे शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने सहभागिता की थी। इनमें अभिनेता संजय मिश्रा, राजेश कुमार, हिमानी शिवपुरी, समर जय सिंह और आकाशदीप अरोड़ा, फिल्म निर्देशक राज शांडिल्य एवं राजेश राठी, कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा, निर्माता एवं फिल्म जगत से जुड़े मुकेश भट्ट, संगीत से जुड़े कुमार कंचन घोष, लेखक रंजन अग्रवाल सहित अन्य व्यक्तित्व शामिल थे।

समापन समारोह में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी की उपस्थिति भी रही। इन सहभागिताओं ने आयोजन को फिल्म जगत के अनुभवों और विचारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तीसरे संस्करण में देशभर से लगभग 220 फिल्मों की प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थीं, जिनमें निर्णायक मंडल द्वारा चयनित 45 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। दो दिवसीय आयोजन में फिल्म प्रदर्शन के साथ कार्यशालाएँ और संवाद सत्र भी हुए। फिल्मकारों ने लघु फिल्मों की बढ़ती संभावनाओं तथा भारतीय सिनेमा में भारतीय समाज, संस्कृति और जीवन-मूल्यों की अभिव्यक्ति जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इसी निरंतरता को आगे बढ़ाते हुए चौथे संस्करण में भी देशभर के फिल्मकारों की रचनात्मक प्रस्तुतियों को स्थान दिया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से 232 लघु फिल्मों के साथ 8 अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने फिल्मों का मूल्यांकन करने के बाद प्रदर्शन के लिए 43 फिल्मों का चयन किया है। निर्णायक मंडल में इंदौर, भोपाल, उज्जैन और मुंबई से जुड़े विशेषज्ञ शामिल रहे।

इस बार महोत्सव में फिल्म स्क्रीनिंग के साथ मास्टरक्लास और पैनल परिचर्चाओं के माध्यम से फिल्म निर्माण की बारीकियों, कहानी कहने की कला और सिनेमा के सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव पर चर्चा की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य अनुभवी फिल्मकारों के अनुभवों को नए रचनाकारों तक पहुँचाना और युवाओं को अपने परिवेश, समाज, परंपराओं, इतिहास तथा समकालीन जीवन से जुड़ी कहानियों को फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल एक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम है, जिसमें फिल्म निर्माण के कलाकार, निर्देशक, लेखक, निर्माता और सिनेमा के विशेषज्ञ एक मंच पर मिलते हैं। यह फेस्टिवल सिर्फ फिल्मों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि फिल्म निर्माण की प्रक्रिया, सिनेमा की सामाजिक भूमिका और भारतीयता की अभिव्यक्ति जैसे विषयों पर चर्चा करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उभरते फिल्म निर्माताओं को अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करने का अवसर देती है और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देती है। आम जनता पर इसका अ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।