राज्य

उज्जैन- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अंतर्गत महेशनगर में 15 दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण संपन्न

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अंतर्गत महेशनगर में 15 दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण संपन्न

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत परियोजना उज्जैन शहर क्रमांक 03 के वार्ड क्रमांक 07 महेशनगर स्थित पानी की टंकी के नीचे दिनांक 29 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक 15 दिवसीय अपराजिता प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण में परियोजना की 45 बालिकाओं को मार्शल आर्ट (जूडो-कराटे) का प्रशिक्षण कराटे कोच पूजा चौहान द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बालिकाओं के मध्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता बालिकाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विजेता छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।