विदेश

उज्जैन- बिहार से आए 16 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने किया विभिन्न विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- बिहार से आए 16 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने किया विभिन्न विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन

इंफ्लूएंसर्स दल ने त्रिवेणी घाट का भ्रमण किया। यहां संबंधित अधिकारियों ने सिंहस्थ-2028 के अंतर्गत विकसित किए जा रहे लगभग 29 किलोमीटर लंबे घाट क्षेत्र की योजना एवं निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी दी। दल ने घाटों के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सिंहस्थ के दौरान प्रस्तावित व्यवस्थाओं को समझा।

इसके पश्चात दल ने रामघाट एवं दत्त अखाड़ा घाट का भ्रमण किया। यहां इंफ्लूएंसर्स ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित दीपोत्सव के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि उज्जैन में शिप्रा तट सहित विभिन्न स्थानों पर 33 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया था, जिसने आयोजन को विशेष पहचान दिलाई।

इंफ्लूएंसर्स दल ने उज्जैन स्थित जंतर-मंतर (वेदशाला) का भी भ्रमण किया। यहां दल ने शंकु यंत्र, सम्राट यंत्र, नाड़ीवलय यंत्र, तुरीय यंत्र, नक्षत्र यंत्र एवं विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन किया।

संबंधित अधिकारियों ने यंत्रों की कार्यप्रणाली एवं प्राचीन भारतीय खगोल विज्ञान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन यंत्रों के माध्यम से सूर्य की स्थिति एवं छाया के आधार पर समय सहित विभिन्न खगोलीय गणनाएं की जाती थीं। इंफ्लूएंसर्स ने उज्जैन की प्राचीन वैज्ञानिक एवं खगोलीय परंपरा के बारे में जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के अगले चरण में इंफ्लूएंसर्स दल ने विक्रम उद्योगपुरी का भ्रमण कर क्षेत्र में संचालित औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान MPIDC, उज्जैन रीजनल कार्यालय में महाप्रबंधक श्री विनय तोमर द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मध्यप्रदेश तथा विक्रम उद्योगपुरी में संचालित औद्योगिक गतिविधियों, निवेश की संभावनाओं एवं विकसित किए जा रहे औद्योगिक अधोसंरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।