राज्य

उज्जैन- चाँदमुख में घर तक पहुंचा नल का जल, आसान हुई ग्रामीणों की दिनचर्या

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- चाँदमुख में घर तक पहुंचा नल का जल, आसान हुई ग्रामीणों की दिनचर्या

ग्राम चाँदमुख में वर्ष 2021-22 में शुरू हुई उज्जैन एकल जल प्रदाय योजना के माध्यम से नियमित जल प्रदाय किया जा रहा है। योजना के पहले ग्रामीणों को पानी के लिए करीब 7 किलोमीटर तक जाना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं को पानी लाने में काफी समय देना पड़ता था, जिससे घर के अन्य कार्यों के लिए समय कम बचता था।

नल से घर तक पानी पहुंचने के बाद ग्रामीणों की रोजमर्रा की दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आया है। सुबह के समय पानी उपलब्ध होने से घरेलू कार्य समय पर पूरे हो रहे हैं और परिवार के अन्य जरूरी कामों के लिए भी पर्याप्त समय मिल रहा है।

ग्राम की रेशम बाई ने बताया कि पहले पानी के लिए दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब सुबह घर पर ही नल से पानी मिल जाता है। इससे घर के काम आसानी से हो जाते हैं और बच्चों को भी समय पर तैयार कर स्कूल भेजना संभव हो पाया है।

घर-घर नल से जल की सुविधा ग्रामीण परिवारों के लिए केवल पेयजल की उपलब्धता ही नहीं, बल्कि समय की बचत और रोजमर्रा के जीवन में सहजता का माध्यम भी बन रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।