उज्जैन: एक-दूसरे पर गिरते-चढ़ते जा रहे थे लोग, मंदिर प्रबंधन ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें, सब ठीक है
उज्जैन : नागपंचमी के मौके पर उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। कुछ देर के लिए लाइन में अत्याधिक भिड़ के कारण अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक-दूसरे पर चढ़कर लोग आगे की ओर बढ़ रहे हैं। अब भगदड़ की खबरों पर मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि नागपंचमी, सावन सोमवार एवं भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी एक ही दिन होने से श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक रही। अब तक लगभग 6.19 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। विभिन्न मार्गों पर लंबी कतारों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। समिति की अपील है कि श्रद्धालु केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें और भ्रामक अथवा अपुष्ट खबरों को साझा न करें।
📡 स्रोत: NewsData.io