राज्य

उज्जैन- जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला पंचायत सभागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के ग्रामीण चार्ज अधिकारियों सहित एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उनके लिपिक एवं तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। राज्य स्तर से जिला समन्वयक तेजेंद्र सिंह ने जनगणना के द्वितीय चरण की प्रक्रिया एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षण दिया।

डिप्टी डायरेक्टर आईटी राजेश मौर्य ने भी तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर शाश्वत शर्मा (जनगणना अधिकारी), अतिरिक्त जनगणना अधिकारी राजश्री सांखला तथा संयुक्त संचालक सांख्यिकी एवं योजना एस. मालवीय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में जनगणना के दौरान निर्धारित 40 प्रश्नों के उत्तर ऐप में सही दर्ज करने के संबंध में बताया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।