उज्जैन- जिला स्तरीय डायग्नोस्टिक दल ने खेतों का निरीक्षण कर लिया जायजा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दल द्वारा ग्राम गुराड़िया गुर्जर, खजूरिया सदर, मालखेड़ी, बिसाखेड़ी, रूदाहेड़ा, देवानखेड़ी, सायरखेड़ी, नहारिया, भानबड़ोदिया सहित आसपास के क्षेत्रों में सोयाबीन फसल का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान दल ने किसानों से सीधी चर्चा कर फसल की वर्तमान स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सोयाबीन की फसल लगभग 65 से 70 दिवस की हो चुकी है तथा वर्तमान में फली बनने एवं दाना भरने की अवस्था में है। खेतों में फसल की स्थिति सामान्यतः अच्छी एवं स्वस्थ है तथा वर्तमान में प्रमुख कीट एवं व्याधियों का कोई विशेष प्रकोप नहीं पाया गया।
वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को समसामयिक कृषि तकनीकी सलाह दी गई। साथ ही किसानों को फार्मर आईडी बनवाने, आगामी रबी सीजन के लिए उर्वरकों का अग्रिम उठाव करने तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की सदस्यता ग्रहण करने के लिए भी प्रेरित किया गया।