राज्य

उज्जैन- जिले में 20 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगा एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- जिले में 20 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगा एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान

कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए विभागवार लंबित आवेदनों के निराकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सी एवं डी ग्रेडिंग वाले विभागों को अपनी ग्रेडिंग में सुधार कर ए श्रेणी में आने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘नॉट अटेंड’ शिकायतों को तत्काल अटेंड कर नियमानुसार निराकृत किया जाए।

सीएम हेल्पलाइन एवं लोकसेवा के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में बताया गया कि किसानों को आवश्यक उर्वरक सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराने, उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने, ई-विकास प्रणाली में टोकन जनरेशन एवं पोर्टल की सुविधाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने, सभी किसानों की फार्मर आईडी तैयार करने, बकेटिंग के लंबित प्रकरणों के निराकरण, पैक्स में अधिकाधिक किसानों को सदस्य बनाने तथा केसीसी सेचुरेशन के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी “एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान” 20 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा ।अभियान के तहत पैक्स स्तर पर नवीन सदस्यों को जोड़ने, किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने, अग्रिम उर्वरक उठाव कराने, शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषक सदस्यों को ऋण उपलब्ध कराने तथा ई-टोकन प्रणाली की सुविधाओं का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।