राज्य

उज्‍जैन- कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों का निराकरण करने के दिए निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्‍जैन- कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों का निराकरण करने के दिए निर्देश

पचास दिन से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों का निराकरण अगले एक सप्‍ताह में करने के निर्देश देने के साथ ही कलेक्‍टर रोशन कुमार सिंह ने अधिकारियों को चेताया है कि यदि उन्‍होंने फोर्स क्‍लोज की जाने वाली शिकायतों का फॉलोअप न करते हुए इनको बंद नहीं कराया तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि एक सप्‍ताह के बाद किसी भी तरह की पूछताछ के बजाय सीधी कार्यवाही होगी। साथ ही कलेक्‍टर ने कहा है कि सेवा संकल्‍प अभियान के दौरान आईएमए और अन्‍य निजी संस्‍थाओं द्वारा आयोजित किए जा रहे स्‍वास्‍थ्‍य एवं नेत्र शिविरों की जानकारी भी रिकार्ड की जाए। कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने आज कलेक्‍टर सभाकक्ष में आयोजित समयसीमा के पत्रों की समीक्षा कर रहे थे।

कलेक्‍टर ने बैठक में जन विश्‍वास अभियान की समीक्षा भी की तथा निर्देश दिए कि अभियान में आ रही मांगों का निराकरण समय सीमा में किया जाना चाहिए। बैठक में कलेक्‍टर ने सेवा संकल्‍प अभियान के दौरान प्रस्‍तुत किए जा रहे नुक्‍कड़ नाटकों, संवाद एवं इन्‍फ्लुएंसर के साथ की जा रही गतिविधियों की समीक्षा भी की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।