भोपाल

उज्जैन- खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर एवं महिदपुर तहसील में की कार्यवाही

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर एवं महिदपुर तहसील में  की कार्यवाही

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मावा, घी, मिठाई, तेल आदि खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी की जा रही है। विभाग की टीम द्वारा मावा, घी, मिठाई, नमकीन आदि निर्माण स्थलों एवं विक्रय स्थलों की जांच की जा रही है। टीम द्वारा नमूना कार्यवाही के पूर्व खाद्य पदार्थों मिलावट पहचाने के लिये प्रारम्भिक परीक्षण किया जा रहा है।

विभाग द्वारा उज्जैन शहर एवं तहसीलों से मानक स्तरों की जांच हेतु खाद्य पदार्थों के सतयुग रेस्टोरेंट स्वीट एण्ड डेयरी गुदरी चैराहा उज्जैन से मावा एवं मावा कतली का नमूना, बेकर्स लांज फ्रीगंज उज्जैन से मक्खन बडा एवं पतीशा मिठाई के नमूनें, दुर्गा सेल्स एजेंसी, सखीपुरा उज्जैन से नौवा गाय का घी का नमूना संग्रहित किये गये।

इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम द्वारा तहसील महिदपुर से महाकाल दूध डेयरी ग्राम भड़वा तहसील महिदपुर जिला उज्जैन से मिश्रित दूध का नमूना, माँ वातेश्वरी रेस्टोरेंट, इंदोख चैपाटी झारडा से मावा बर्फी के नमूनें संग्रहित किये गये।

उपरोक्त सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग आमजन से अपील करता है कि वे केवल वैध लाइसेंस-पंजीयन वाले प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करें तथा किसी भी संदिग्ध मिलावट या अमानक सामग्री की शिकायत संबंधित विभाग को तुरंत करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।