देश

उज्जैन- एक माह तक चलाया जाएगा अभियान सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से होगा शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- एक माह तक चलाया जाएगा अभियान सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से होगा शुभारंभ

यह संवैधानिक यात्रा आज एक ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुँच चुकी है। मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक उन्होंने जनसेवा को अपना संकल्प बनाया। इस गौरवपूर्ण यात्रा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के माध्यम से जनकल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने में भी मदद मिलेगी। इस संबंध में जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न विभागों द्वारा अभियान के क्रियान्वयन के लिए रूपरेखा बनाई गई है। सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट द्वारा मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में विभागों द्वारा बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में विभागों के अधिकारियों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बनाई गई योजना की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।

सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल के द्वारा बताया गया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास अभियान के अंतर्गत रक्तदान वैन लगाई जाएगी। ऊर्जा विभाग के अंतर्गत पीएम सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सीईओ जिला पंचायत ने निर्देश दिए कि सभी शासकीय कार्यालयों में योजना के अंतर्गत सोलर संयंत्र स्थापित किए जाएँ।

विभिन्न विभागों द्वारा 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक की अवधि के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम और गतिविधियों का कैलेंडर बनाया जाए। सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। सभी जनपद और सभी विभागों द्वारा आपसी समन्वय के साथ अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्य किया जाए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उज्जैन में 17 सितंबर से शुरू होने वाला "सेवा संकल्प अभियान" एक सरकारी पहल है, जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक ने जनसेवा को अपना संकल्प बनाया है। यह अभियान एक महीने तक चलेगा और इसका उद्देश्य राज्य की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी हर नागरिक तक पहुँचाना है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक नया प्रयास है, जिससे लोगों को अपने अधिकारों और लाभों का पता चल सके। यदि अभियान सफल रहा तो आम जनता को योजनाओं के लाभों का सही लाभ मिलेगा, जिससे समाज

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।