उज्जैन में मां हरसिद्धि मंदिर में नवरात्रि उत्सव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के मां हरसिद्धि मंदिर में भी आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। नवरात्र के प्रथम दिन घट स्थापना और आरती के साथ नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। उज्जैन में स्थित यह मंदिर देश के 52 शक्तिपीठों में प्रमुख माना जाता है। नवरात्रि के दौरान माता का विशेष श्रृंगार, पूजन और आरती की जाएगी।
संध्या आरती के समय मंदिर परिसर में दीपमालिकाएं प्रज्ज्वलित की जाती हैं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहती हैं। मंदिर के पुजारी के अनुसार, मां हरसिद्धि अपने भक्तों के मनोरथ पूर्ण करती हैं। नवरात्रि में मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
------------- बाइट - राजेश गास्वामी, मंदिर पुजारी
बाइट - श्रद्धालु
-------------- उज्जैन में मां हरसिद्धि मंदिर में नवरात्रि उत्सव
घट स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत
नौ दिनों तक माता का विशेष श्रृंगार और पूजन
संध्या आरती में दीपमालिकाएं बनेंगी आकर्षण
दर्शन के लिए पहुंच रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु