राज्य

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्माणाधीन कार्य नवीन प्रशासनिक संकुल भवन का निरीक्षण किया

लेखक: DD Bhopal अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्माणाधीन कार्य नवीन प्रशासनिक संकुल भवन का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 134.97 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन प्रशासनिक संकुल भवन का किया निरीक्षण भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में 134.97 करोड़ रुपये लागत से निर्माणाधीन कार्य नवीन प्रशासनिक संकुल भवन का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने तथा भवन में आवश्यक प्रशासनिक सुविधाओं का समुचित प्रावधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उज्जैन कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नवीन प्रशासनिक संकुल भवन की कार्य योजना एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

क्षेत्रीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी संत श्री उमेशनाथ महाराज, महापौर श्री मुकेश टटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल,ए डीजी श्री राकेश गुप्ता, कमिश्नर श्री आशीष सिंह,डी आई जी श्री नवनीत भसीन, एस पी श्री प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

D
DD Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।