अपराध

उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ यादव महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ यादव महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से उज्जैन के सदावल हेलीपैड पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की। मुख्यमंत्री डॉ यादव यहां भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा आश्रम पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि जी को माल्यार्पण किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ,मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण समिति के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, एडीएम अत्येंद्र सिंह गुर्जर, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक तथा उज्जैन स्मार्ट सिटी सीईओ डॉ नेहा जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।