उज्जैन- नुक्कड़ नाटकों से जन-जन तक पहुंची प्रधानमंत्री श्री मोदी के समर्पण और जनकल्याण की गाथा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इस प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा भाव, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास यात्रा की प्रेरक कहानियों को आम नागरिकों तक सरल एवं रोचक शैली में पहुंचाया गया। कलाकारों ने गांव की चौपाल में उपस्थित नागरिकों के बीच जीवंत प्रस्तुति दी। अभिनय, हाव-भाव और सहज संवाद के जरिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा संकल्प तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की अनकही कहानियां जीवंत हुईं।
इस दौरान आसपास के दुकानदार,राहगीर, स्थानीय नागरिक और युवा बड़ी संख्या में एकत्र हुए। कई लोग कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग भी करते दिखे। दर्शकों ने नाटक की प्रस्तुति की सराहना की और सेवा भाव अपनाने का संकल्प दोहराया। उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में चल रहा है।
इसके अंतर्गत ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ गतिविधि के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और वार्ड स्तर पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विकास, अंत्योदय और जनकल्याण की कहानियां सीधे जनमानस तक पहुंच सकें।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उज्जैन के नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समर्पण और जनकल्याण की कहानी आम नागरिकों तक पहुँचाई गई। यह पहल ग्रामीण चौपालों में जीवंत प्रदर्शन के जरिए मोदी की योजनाओं और विकास यात्रा को सरल एवं रोचक शैली में प्रस्तुत करती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सांस्कृतिक माध्यम से सरकारी योजनाओं की जागरूकता बढ़ाती है तथा नागरिकों को उनके अधिकारों और लाभों के बारे में जानकारी देती है। इससे आम जनता में योजनाओं के प्रति विश्वास और भागीदारी बढ़ सकती है, जिससे ग्रामीण विकास और सामाज