देश

उज्जैन पहुंची वाराणसी-वड़नगर सेवा संकल्प यात्रा, पौधारोपण और युवा संवाद आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन पहुंची वाराणसी-वड़नगर सेवा संकल्प यात्रा, पौधारोपण और युवा संवाद आयोजित

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों से संवाद और स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़कर सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया

उज्जैन, अक्टूबर 01; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची। यात्रा के दौरान पौधारोपण, छात्र संवाद, युवा सम्मेलन और स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। यात्रा के उज्जैन पहुंचने पर यूनिवर्सल स्कूल में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इसके बाद विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सेवा यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों से सांस्कृतिक और खान-पान की परंपराओं के आदान-प्रदान की भी अपील की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।