राज्य

उज्जैन में PM ई-बस और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने बसों को दिखाई हरी झंडी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन में PM ई-बस और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने बसों को दिखाई हरी झंडी

उज्जैन में सार्वजनिक परिवहन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री महाकाल लोक के अन्नक्षेत्र पार्किंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शक्ति पथ से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बस में राजाराम रिसोर्ट तक यात्रा भी की।

कार्यक्रम के दौरान वेदपाठी बटुकों ने वेद मंत्रों का वाचन किया, वहीं डमरू वादन से वातावरण भक्तिमय हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को फिर से मजबूत किया जा रहा है। राज्य परिवहन की बसों का संचालन अंतरराज्यीय और नगरीय स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 बसों की सौगात मिली है।

उज्जैन दर्शन सेवा के जरिए श्रद्धालुओं, पर्यटकों और नगरवासियों को शहर के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

होल्डअप साउंड

उज्जैन में PM ई-बस और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ

CM मोहन यादव ने बसों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने बस में राजाराम रिसोर्ट तक किया सफर

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने 10 बसों की सौगात

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।