अपराध

उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में नकाबपोश आरोपी, 2 बंदूकों के साथ रतलाम से दबोचा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में नकाबपोश आरोपी, 2 बंदूकों के साथ रतलाम से दबोचा

उज्जैन पुलिस ने बिलग्राम थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव में हुए हर्ष फायरिंग के मामले में एक नकाबपोश आरोपी को रतलाम से पकड़ने में सफलता हासिल की है। बुधवार रात पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी की है। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई 12 बोर और 315 बोर की बंदूके भी जब्त कर ली गई है।

इस घटना में शामिल अन्य आरोपी की तलाश लगातार जारी है। बता दें कि कुछ समय पहले एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी थी। अब ट्रेस करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। हथियार लहराता दिखा था युवक बिलग्राम थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक झिरनिया गांव में कार्यक्रम रखा गया था।

जहां हर्ष फायरिंग की गई थी। जो वीडियो सामने आया था उसमें एक युवक ने चेहरे पर काला मास्क लगाए हुआ था और वह अपने हाथों में हथियार लहरा रहा था। उसके पास एक अन्य युवक खड़ा था जो हवा में फायरिंग कर रहा था। कार्रवाई की उठी थी मांग जब यह मामला सामने आया था तब हिंदू संगठनों ने पुलिस को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी।

हिंदू जागरण मंच की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। पुलिस भी लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी कड़ी में एक आरोपी को पकड़ा गया है। एक गिरफ्तार एक की तलाश इस मामले में पुलिस ने तकनीकी सबूत और अन्य जानकारी के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। नकाबपोश युवक की पहचान इरफान पिता रईस निवासी समता नगर रतलाम के रूप में की गई थी।

ऐसे में निशानदेही के आधार पर उज्जैन पुलिस ने इरफान को रतलाम में सालाखेड़ी चौकी के पास से पकड़ लिया। इसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई दोनों बंदूके जब्त कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई नियमों के मुताबिक की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।