खेल

उज्जैन- राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक दिवसीय 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक दिवसीय 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, एवं जिला हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस देवास रोड स्थित पॉलिटेक्निक खेल परिसर में एक दिवसीय 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में उज्जैन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि घट्टिया की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी एवं टी-शर्ट पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।