उज्जैन के समीप जीवनखेड़ी गांव में करवा चौथ पर चौथ माता मंदिर में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जीवनखेड़ी के चौथ माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालु महिलाएं, करवा चौथ पर महिलाओं ने चौथ माता का पूजन किया
पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, चौथ माता मंदिर में सिंदूर और रुद्राक्ष प्रसाद वितरित
उज्जैन के समीप जीवनखेड़ी गांव में करवा चौथ पर चौथ माता मंदिर में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शिप्रा नदी के किनारे स्थित इस मंदिर में श्रद्धालुओं ने नारियल और सुहाग की सामग्री अर्पित की। पूजन के बाद महिलाओं को प्रसाद स्वरूप कामाख्या का सिंदूर और रुद्राक्ष भेंट किए गए। मंदिर व्यवस्थापक के अनुसार, वर्ष 2000 में स्थापित यह मंदिर करवा चौथ पर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है। यहां महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।
--- बाइट - डॉ. कैलाश नागवंशी — मंदिर व्यवस्थापक
बाइट - हेमलता — श्रद्धालु बाइट - रंजना घावरी — श्रद्धालु
बाइट- आरती शर्मा — श्रद्धालु ----