उज्जैन- सांवरिया का सपना पूरा हुआ, पक्के मकान में रहने लगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बारिश में आए दिन उन्हें टपकते पानी के नीचे घर के बर्तन रखना पड़ते थे। दरवाजे पुराने होकर टूट गए थे। जीव-जंतु घर में घुस जाया करते थे। जैसे ही उन्हें पता लगा कि प्रधानमंत्री आवास में उनका नंबर आ गया है, तो मानो उनका बरसों का सपना साकार हो गया। 1.20 लाख रुपये की राशि पंचायत से मिली और कुछ अपने पास से कुछ पैसा लगाया। 90 दिन की मजदूरी का पैसा जो उनके परिवार को मिला, वह भी घर में लगाकर उन्होंने अपना आवास बना लिया। आज वे अपने सपनों के घर में रह रहे हैं। इस आवास के लिए सांवरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।