राज्य

उज्जैन- सेवा संकल्प अभियान में 33 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजन सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- सेवा संकल्प अभियान में 33 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजन सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकित

शिविर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आवश्यक परीक्षण एवं चिन्हांकन किया गया। शिविर में कुल 33 हितग्राही उपस्थित हुए, जिन्हें सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए चिन्हांकित किया गया। इनमें 5 बौद्धिक दिव्यांग, 19 अस्थि बाधित दिव्यांग, 2 श्रवण बाधित दिव्यांग एवं 7 वरिष्ठजन शामिल हैं।

इस अवसर पर जनपद पंचायत तराना में मद्य निषेध सप्ताह एवं नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सेल्फी एवं हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया तथा नशामुक्ति की शपथ लेकर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उज्जैन में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजन और वरिष्ठजनों के लिए सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन किया गया। यह पहल सरकार की योजनाओं को लागू करने के लिए आवश्यक परीक्षण और पंजीकरण को सुनिश्चित करती है। 33 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया, जिनमें 5 बौद्धिक दिव्यांग, 19 अस्थि बाधित, 2 श्रवण बाधित और 7 वरिष्ठजन शामिल हैं। इस कदम से उन्हें उचित सहायक उपकरण और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। आम जनता को यह दिखाता है कि सरकार विकलांग और वृद्धों के कल्याण पर ध्यान दे रही है, जिससे समाज में समावेश और स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।