अपराध

उज्जैन- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को होगा भव्य दीपोत्सव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को होगा भव्य दीपोत्सव

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह एवं नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ कार्तिक मेला प्रांगण में चल रही दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम की टीम द्वारा दीपों की धुलाई, छंटाई, मोमबत्तियों को किमची से बांधने तथा दीपों को निर्धारित बॉक्स में पैक करने का कार्य देखा गया।

प्रत्येक ब्लॉक में निर्धारित संख्या के अनुसार दीपों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आयोजन स्थल पर दीप प्रज्वलन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। एक ब्लॉक में 225 दीप लगाए जाएंगे। इसी के अनुरूप प्रत्येक सब-सेक्टर में दीप, मोमबत्ती, माचिस, किमची, कपूर, तेल सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

मौके पर जानकारी दी गई कि दीपोत्सव की व्यापक व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए पूरे आयोजन क्षेत्र को 7 प्रमुख सेक्टर एवं 250 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। लगभग 11 हजार ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं तथा प्रत्येक ब्लॉक में 225 दीप लगाए जाएंगे। दीप प्रज्वलन के लिए प्रत्येक ब्लॉक पर दो-दो वॉलिंटियर्स की तैनाती की जाएगी।

इस प्रकार करीब 25 हजार वॉलिंटियर्स जन भागीदारी के माध्यम से दीपोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपोत्सव से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं। निर्धारित घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर फायर फाइटर के माध्यम से घाटों की धुलाई, सफाई तथा दीप लगाने के लिए निर्धारित ब्लॉकों के निर्माण एवं मार्किंग का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव की तैयारी की जा रही है। आयोजन को पूरी तरह जन भागीदारी के माध्यम से किया जा रहा है। शहर की सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के साथ लगातार बैठकें कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह जन भागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण होगा। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों के साथ श्री महाकाल महालोक कॉरिडोर क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। उज्जैन में पूर्व में भी लाखों दीप प्रज्वलित कर दो कीर्तिमान स्थापित किए जा चुके हैं। इस बार 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है।

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि दीपोत्सव की तैयारियों में बड़ी संख्या में महिला वॉलिंटियर्स भी सहभागिता कर रही हैं। इनके द्वारा दीपों की बाती तैयार करने, दीपकों को व्यवस्थित करने तथा दीप प्रज्वलन के लिए आवश्यक सामग्री तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। शहर का प्रत्येक नागरिक इस आयोजन में सहभागिता कर सकता है।

उन्होंने कहा कि यह सेवा संकल्प अभियान है और इसमें जनभागीदारी ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। आयोजन में मंदिर की ओर से किसी प्रकार का व्यय शामिल नही है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उज्जैन में 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से दीपों की धुलाई, छंटाई, मोमबत्ती बाँधने और पैकिंग जैसी तैयारियों के बाद सम्पन्न होगा। यह पहल नागरिकों के प्रति सेवा भावना को बढ़ावा देती है और पारंपरिक दीपोत्सव के माध्यम से सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करती है। दीपोत्सव के दौरान हजारों दीप जलाए जाने से शहर की रोशनी और सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी। इससे आम जनता में उत्साह, पर्यटन और स्थानीय व्यापार में वृ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।