राज्य

उज्जैन- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोद कला में नशामुक्ति की दिलाई शपथ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोद कला में नशामुक्ति की दिलाई शपथ

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत बड़नगर की ग्राम पंचायत खरसोद कला में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही, परिवार एवं समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसामान्य में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।