राज्य

उज्जैन- सेवा संकल्‍प अभियान के तहत भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- सेवा संकल्‍प अभियान के तहत भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को आयुष्मान भारत योजना, स्वास्थ्य सुरक्षा, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयुष्मान भारत योजना एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जनजागरूकता की गतिविधियों से जोड़ना तथा स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को आमजन तक पहुंचाने में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। छात्र-छात्राएं स्वयं योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपने परिवार, आसपास के लोगों एवं समुदाय को पात्रता तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जागरूक कर सकती हैं।

रंगोली, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं में फ्लॉरेंस नाइटिंगेल स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को निर्णायकगण द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।