उज्जैन- सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय नवीन हाई स्कूल में खेल गतिविधियों का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए रस्साकशी एवं गोला फेंक प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेल भावना एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन जीने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की युवा समन्वयक शानु मकवाना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।