देश

उज्जैन- सेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- सेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े

दोपहर बाद यात्रा उज्जैन नगर पहुंची। उज्जैन पहुंचने के बाद विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और विश्वविद्यालय हॉल में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वर्चुअली जुड़े व संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के सेवा कार्य को आगे बढ़ाएं , उनके द्वारा किए जा रहे जन कल्याण के कामो को जन जन तक पहुंचाएं उन्होंने यात्रा के लिए सेवा यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों से नागरिकों को जोड़े ।

सभी अलग -अलग राज्यों से जुड़े सेवा यात्री खान पान,संस्कृति का आपस में आदान प्रदान करे एवं सदभावना के साथ यात्रा को आगे बढ़ाये । सेवा यात्रियों ने विक्रम यूनिवर्सिटी के तालाब की साफ-सफाई भी की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उज्जैन-सेवा संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना और युवाओं को सार्वजनिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। यह यात्रा विक्रम विश्वविद्यालय के परिसर में पौधारोपण के साथ शुरू हुई और फिर विश्वविद्यालय हॉल में युवा संवाद कार्यक्रम के साथ जारी रही। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दिखाती है कि मुख्यमंत्री वर्चुअली भी जुड़कर युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं और प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। इससे आम जनता को यह संदेश मि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।