राज्य

उज्जैन के शक्तिपीठ मां गढ़कालिका मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन के शक्तिपीठ मां गढ़कालिका मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन उज्जैन के शक्तिपीठ मां गढ़कालिका मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष सजावट और रोशनी की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। धार्मिक मान्यता है कि यहां माता सती का ऊपरी होंठ गिरा था। मंदिर में मां महाकाली के साथ महालक्ष्मी और महासरस्वती विराजमान हैं। मां गढ़कालिका को महाकवि कालिदास की आराध्य देवी भी माना जाता है। नवरात्रि के दौरान दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर माता के जयकारों से भक्तिमय बना हुआ है।

------ बाइट- मूलचन्द जाटवा — प्रबंधक, गढ़कालिका मंदिर

बाइट- जयंत नागर — पुजारी, गढ़कालिका मंदिर

बाइट- कदम मोटवानी — श्रद्धालु, जबलपुर बाइट- सिद्धेश वाडकर — श्रद्धालु, मुंबई

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।