उज्जैन- शालिग्राम बालक छात्रावास में किया गया निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मनीषा पाठक के निर्देशन में विक्रम विश्वविद्यालय स्थित शालिग्राम बालक छात्रावास उज्जैन में गत निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा बालकों एवं उपस्थित नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही, आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुर्वेद औषधियों का वितरण भी किया।
इस शिविर का उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।