उज्जैन में श्राद्ध पक्ष पर तीर्थों में उमड़ी भीड़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उज्जैन में श्राद्ध पक्ष की चतुर्दशी पर सिद्धवट और गयाकोठा तीर्थ में पितरों के निमित्त पूजन, तर्पण और पिंडदान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान सिद्धनाथ और गयाकोठा तीर्थ में दूध-जल अर्पित कर पूर्वजों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। दोनों तीर्थों पर सुबह से ही दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सिद्धवट और गयाकोठा तीर्थ का पितृ पूजन में विशेष महत्व है। यहां श्राद्ध पक्ष की विभिन्न तिथियों पर श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शामियाने की व्यवस्था की।
------ बाइट- पं. सुरेन्द्र चतुर्वेदी — मंदिर पुजारी
बाइट- पं. सुमन सर — तीर्थ पुरोहित बाइट- अनिल चावंड — श्रद्धालु
बाइट- पूरालाल आंजना — श्रद्धालु -------