राज्य

उज्जैन के सिद्धार्थ भागचंदानी ने बनाया 111 मीटर लंबा मांडना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन के सिद्धार्थ भागचंदानी ने बनाया 111 मीटर लंबा मांडना

उज्जैन के युवा कलाकार सिद्धार्थ भागचंदानी ने मालवा की पारंपरिक लोककला मांडना को वैश्विक पहचान दिलाई है। सिद्धार्थ ने शिप्रा नदी के किनारे राणोजी की छतरी पर 111 मीटर लंबी और पांच फीट चौड़ी मांडना कलाकृति 32 घंटे में तैयार की। इसके लिए उन्हें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में तीन श्रेणियों में स्थान मिला है।

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और जिला प्रशासन के सहयोग से तैयार इस कलाकृति की शुरुआत शनिवार सुबह नौ बजे हुई, जो रविवार शाम तक पूरी हुई। इसमें शिव बारात की थीम पर शिवगण, देवगण, दैत्य, दानव और मानव की आकृतियां उकेरी गई हैं। सिद्धार्थ का उद्देश्य मालवा की पारंपरिक कला को देश-दुनिया तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

बाइट - सिद्धार्थ भगचंदानी, युवा कलाकार बाइट - अमरीश विष्नोई, वर्ल्ड रिकार्ड टीम के अधिकारी

---

उज्जैन के सिद्धार्थ भागचंदानी ने बनाया 111 मीटर लंबा मांडना

32 घंटे में तैयार की मालवा की पारंपरिक लोककलाकृति

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में तीन श्रेणियों में दर्ज उपलब्धि

शिव बारात की थीम पर उकेरी गई मांडना की भव्य कलाकृति

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।