राज्य

उज्जैन- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर मेला क्षेत्र में जोन, सेक्टर एवं आवश्यक सुविधाओं के समन्वित विकास पर चर्चा

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर मेला क्षेत्र में जोन, सेक्टर एवं आवश्यक सुविधाओं के समन्वित विकास पर चर्चा

बैठक में सिंहस्थ-2028 के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संभावित संख्या, आवागमन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, सुविधाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र के जोन एवं सेक्टर का सुव्यवस्थित निर्धारण एवं विकास किए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने मेला क्षेत्र को विभिन्न जोन एवं सेक्टर में विभाजित करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके अंतर्गत श्रद्धालुओं के आवागमन एवं सुगम यातायात व्यवस्था, पार्किंग, होल्डिंग एरिया, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं, सूचना एवं सहायता केंद्र, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं के समुचित प्रबंधन पर चर्चा की गई।

बैठक में यह भी विचार-विमर्श किया गया कि मेला क्षेत्र के प्रत्येक जोन एवं सेक्टर के लिए उत्तरदायित्व एवं व्यवस्थाओं का स्पष्ट निर्धारण किया जाए, ताकि सिंहस्थ के दौरान विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित रहे तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।