राज्य

उज्जैन- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

बैठक में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के मद्देनजर श्री महाकालेश्वर मंदिर परिक्षेत्र में प्रचलित एवं प्रस्तावित विभिन्न निर्माण कार्यों तथा स्मार्ट सिटी एवं यूडीए द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान भक्त निवास प्रोजेक्ट, त्रिवेणी सरफेस पार्किंग प्रोजेक्ट, लड्डू निर्माण इकाई, विजिटर फैसिलिटी सेंटर-3 (VFC-3), महाकाल लोक में प्रस्तावित शेड व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग सहित अन्य निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि आगंतुक श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को उच्च स्तरीय एवं श्रद्धालु-केंद्रित बनाए रखा जाए। उन्होंने मंदिर में प्रचलित एवं प्रस्तावित सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के साथ ही कलेक्टर रोशन कुमार सिंह द्वारा पंचमुखी, मानसरोवर, फैसिलिटी सेंटर, अवंतिका द्वार, चौबीस खम्बा रोड निर्माण, महाकाल रोड, महाकाल घाटी एवं नीलकंठ सरफेस पार्किंग सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं एवं प्रचलित कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उज्जैन- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत श्री महाकालेश्वर मंदिर परिक्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भक्त निवास प्रोजेक्ट, त्रिवेणी सरफेस पार्किंग, लड्डू निर्माण इकाई, विजिटर फैसिलिटी सेंटर‑3, शेड व्यवस्था और बैरिकेडिंग जैसे प्रमुख कार्यों पर चर्चा हुई। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह धार्मिक स्थल की संरचना और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदमों को स्पष्ट करता है, जिससे पर्यटकों और भक्तों के अनुभव में सुधार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।