राज्य

उज्जैन में 2 सितंबर को लगेगा जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेला

लेखक: DD Bhopal अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन में 2 सितंबर को लगेगा जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेला

उज्जैन में 2 सितंबर को लगेगा जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेला 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार का अवसर

उज्जैन : जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय एवं कालिदास कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

रोजगार मेला 2 सितंबर 2026, बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कालिदास कन्या महाविद्यालय, देवास गेट बस स्टैंड के सामने आयोजित होगा।रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं नियोजकों द्वारा युवाओं को सीधी भर्ती के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मेले में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, श्री बालाजी इंडस्ट्रीज मक्सी रोड उज्जैन, भागीरथ मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कृषि दर्पण एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, CII-MCC मॉडल कैरियर सेंटर, कटारिया ग्रुप, BJA एग्रो बायोकेयर प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन, TSCFM सेज फाउंडेशन इंदौर, आईसेक्ट लिमिटेड, प्रतिभा स्वराज प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम उज्जैन, SBI लाइफ इंश्योरेंस, AISECT इंडिया, पीएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन तथा किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां एवं नियोजक शामिल होंगे।मेले में सर्विस एडवाइजर, सुपरवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सेल्स एवं मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव, मशीन वर्कर/ऑपरेटर, इंश्योरेंस एडवाइजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु के ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने 8वीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त की हो।

इसके अलावा ITI वेल्डर एवं फिटर ट्रेड के अभ्यर्थी भी रोजगार मेले में शामिल होकर अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।जिला रोजगार कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों रोजगार मेले में शामिल होते समय अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां, बायोडाटा की प्रतियां तथा आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।

D
DD Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।