Ujjain Stampede: उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में मची भगदड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

Ujjain Stampede: सावन के पवित्र महीने के तीसरे सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. नागचंद्रेश्वर मंदिर के बारे में बताया जाता है कि इस मंदिर को दर्शन के लिए साल में केवल एक बार खोला जाता है. जिसकी वजह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी. तभी अचानक मुख्य मंदिर परिसर के पास स्थित हरसिद्धि मंदिर के पास बैरिकेड वाले इलाके में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. मंदिर प्रबंधन समिति ने कुछ मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंदिर में अफरातफरी और अव्यवस्था के बारे में चल रही खबरों को भ्रामक बताकर खारिज कर दिया है. कई श्रद्धालु पड़े बीमार भीड़ का दबाव बढ़ने की वजह से कई श्रद्धालुओं के बीमार होने की खबर सामने आ रही है. लोगों के गिरने और बेहोश होने की भी खबरें सामने आ रही हैं. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को भीड़ से बाहर निकालने में मदद की. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. स्थानीय खबरों के अनुसार, 13 श्रद्धालु घायल हुए हैं. खबर अपडेट की जा रही है..
📡 स्रोत: NewsData.io