व्यापार

उज्जैन विश्वविद्यालय में कलर्स ऑफ साइंस तीन का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उज्जैन विश्वविद्यालय में कलर्स ऑफ साइंस तीन का आयोजन

उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला में ‘कलर्स ऑफ साइंस-3.0’ विज्ञान बाजार आयोजित किया गया। किसान कल्याण वर्ष की थीम पर आयोजित इस बाजार में विद्यार्थियों ने विज्ञान, नवाचार और उद्यमिता से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए। यहां करीब 20 स्टॉल लगाए गए, जिनमें जैव कीटनाशक, जैविक खाद, हर्बल कॉस्मेटिक्स, औषधीय पौधे और खाद्य योग्य जैव प्लास्टिक शामिल रहे। ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो और कुटकी से बने व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्पाद निर्माण, स्वरोजगार और स्टार्टअप के अवसरों से जोड़ना है।

------ बाइट- डॉ. शिवी भसीन, सहायक प्राध्यापक एवं कार्यक्रम संयोजक

बाइट- डॉ. मुकेश वाणी — सहायक प्राध्यापक, पर्यावरण

------ उज्जैन विश्वविद्यालय में कलर्स ऑफ साइंस तीन का आयोजन

विज्ञान बाजार में विद्यार्थियों ने नवाचारों का प्रदर्शन किया

मोटे अनाजों से बने व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र

विज्ञान बाजार से विद्यार्थियों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।