राजनीति

UK PM Andy Burnham ने इंग्लैंड के किसानों के लिए 6.5 करोड़ पाउंड राहत पैकेज की घोषणा की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
UK PM Andy Burnham ने इंग्लैंड के किसानों के लिए 6.5 करोड़ पाउंड राहत पैकेज की घोषणा की

अदिति खन्ना लंदन, 16 अगस्त ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने कहा है कि इंग्लैंड के किसानों को लंबे समय तक चलने वाली लू और सूखे मौसम के असर से निपटने में मदद के लिए 6.5 करोड़ पाउंड की अतिरिक्त निधि मिलेगी। ब्रिटिश सरकार देश के बड़े हिस्सों में लंबे समय से जारी तेज गर्मी और सूखे के हालात से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में, बर्नहैम ने भीषण गर्मी, जंगल की आग और सूखे के हालात पर ‘कैबिनेट ऑफिस ब्रीफिंग रूम ए (कोबरा) की एक आपातकालीन मंत्री-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। कम पैदावार और फसल बर्बाद होने से प्रभावित किसानों से मुलाकात के बाद, उन्होंने शनिवार को अतिरिक्त मदद का वादा किया। बर्नहम ने कहा, “यह पांच साल में तीसरा सूखा है। बदलते मौसम की मार सबसे ज़्यादा किसानों पर पड़ रही है और उन्हें यह जोखिम अकेले नहीं उठाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, “कम आमदनी, ज़्यादा लागत और बारिश की कोई उम्मीद नहीं। मैं इससे जुड़ी चिंता को समझता हूं। अपना अनाज उगाना राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और मैं इसे उसी नजरिए से देखूंगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, “इसलिए हम अभी कदम उठा रहे हैं: खेती में मदद के लिए ज़्यादा पैसे देना, जलाशय बनवाने में सहायता करना और पानी की कमी होने पर आसानी से पानी उपलब्ध कराना।” इस हफ़्ते घोषित किए गए उपायों के पैकेज में ‘संपोषणीय खेती प्रोत्साहन 2026 के लिए अतिरिक्त पांच करोड़ पाउंड शामिल हैं, जिससे कुल बजट 29 करोड़ पाउंड हो गया है। किसानों को पानी जमा करने में मदद करने के लिए खेतों में बनने वाले जलाशयों के लिए 1.5 करोड़ पाउंड तक की राशि भी शामिल है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।