उमरिया : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र में शिविर 29 अगस्त को

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र उमरिया में शिविर 29 अगस्त को उमरिया : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 29 अगस्त को नगर पालिका क्षेत्र उमरिया के सभी वार्डाे का अधिकारियों व्दारा भ्रमण किया जाएगा तत्पश्चात रानी दुर्गावती भवन में शिविर का आयोजन होगा।
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि अभियान में नगरीय क्षेत्र उमरिया की सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई मे लंबित शिकायतों के साथ ही शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा।