राज्य

उमरिया- शारदेय नवरात्र के प्रथम दिन मां विरासिनी मंदिर में कलेक्टर ने विधिवत पूजा अर्चन कर घट स्थापना की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उमरिया- शारदेय नवरात्र के प्रथम दिन मां विरासिनी मंदिर में कलेक्टर ने विधिवत पूजा अर्चन कर घट स्थापना की

इस अवसर पर बिरसिंहपुर पाली स्थित प्रसिद्ध माँ विरासिनी मंदिर पहुंचकर कलेक्टर राखी सहाय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर घट की स्थापना की तथा दीप ज्योति का प्रज्जवलन किया । कलेक्टर ने नवरात्र के पावन पर्व पर माँ विरासिनी से जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला।

जिले के देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। इसके पश्चात कलेक्टर राखी सहाय ने नौरोजाबाद स्थित ऊँचेहरा मंदिर पहुँचकर माँ ज्वालामुखी माता के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर एसडीएम पाली मीनांक्षी इंगले, तहसीलदार नीलेश सिंह, नायब तहसीलदार लक्ष्मीकांत शर्मा सहित पुजारी तथा भक्त जन उपस्थित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।