अपराध

ऊना में आज मुख्यमंत्री करेंगे एंटी चिट्टा वॉकथॉन का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ऊना में आज मुख्यमंत्री करेंगे एंटी चिट्टा वॉकथॉन का शुभारंभ

सितंबर 16,ऊना (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गति प्रदान करने हेतु आज ऊना ज़िला मुख्यालय पर आज एंटी चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा, जिस का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। स्थानीय लोगों के अलावा, भारी संख्या में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं, महाविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राएँ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इन्दिरा गांधी स्टेडियम से शुरू होकर यह एक दिवसीय अभियान, ऊना शहर के बीचों बीच स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग से होते हुए मुख्य बस अड्डा तक और वहाँ से वापिस इन्दिरा गांधी स्टेडियम पर सम्पन्न होगा। इस बीच, सुबह 8 बजे से शाम लगभग 3 बजे तक ऊना शहर में वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी और बाहर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य तक ले जाने हेतु ऊना पुलिस द्वारा बनाई गई ट्रेफिक योजना अमल में लाई जा रही है ।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

नशा-मुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाने के लिए एंटी चिट्टा वॉकथॉन एक प्रेरणादायक पहल है। यह कार्यक्रम युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करता है और नशे के प्रलोभन से दूर रहने का संदेश देता है। साथ ही, यह दिखाता है कि जब समाज मिलकर किसी समस्या का सामना करता है, तो समाधान संभव है। हमें अपने भविष्य को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाना है, ताकि नशे की छाया कभी हमारे समाज पर न पड़े।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।