ऊंचाई पर पहुंचना आसान, उसे बनाए रखना चुनौतीपूर्ण; संस्कार और संस्कृति को जीवन का हिस्सा बनाएं: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
युवा अपनी प्रतिभा और कौशल से देश की विकास यात्रा को दें नई गति
पीआईएमआर भोपाल के दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री भोपाल, 1 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मंगलवार को पीआईएमआर भोपाल के दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संस्थान में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि दीक्षारंभ जैसा अभिमुखीकरण कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन की महत्वपूर्ण शुरुआत है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई, कौशल विकास और भविष्य के लक्ष्य पर पूरी गंभीरता से ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा ऐसे दौर में आगे बढ़ रहा है, जब भारत तेजी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। यह युवाओं के लिए अवसरों से भरा समय है। सरकार अधोसंरचना और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर काम कर रही है।
मजबूत अधोसंरचना के निर्माण से विकास के विभिन्न क्षेत्रों को गति मिलती है और देश की प्रगति का दायरा भी व्यापक होता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के लिए स्पीड, स्केल और स्किल पर विशेष जोर दिया है। देश के विकास के लिए कुशल मानव संसाधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। रोजगार के अवसरों के साथ ऐसे युवाओं को तैयार करना भी जरूरी है, जिनके पास बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल हो।
इस दिशा में शिक्षण संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी पढ़ाई, डिग्री और आगे की शिक्षा पर पूरा ध्यान दें तथा भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि ऊंचाई पर पहुंचना कठिन नहीं है, लेकिन उस ऊंचाई पर बने रहना चुनौतीपूर्ण है।
सफलता को स्थायी बनाए रखने के लिए संस्कार, संस्कृति और मजबूत चरित्र जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा और योग्यता को निरंतर निखारने तथा देश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन के साथ बेहतर अवसर मिलेंगे।
इन अवसरों का कितना बेहतर उपयोग किया जाता है, यह विद्यार्थियों के प्रयास और समर्पण पर निर्भर करेगा। उप मुख्यमंत्री ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनके प्रवेश पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा पूरी करने के बाद जिम्मेदार नागरिक बनें और अपनी योग्यता एवं कौशल के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यक्रम में पीआईएमआर के चेयरमैन डॉ. हिमांशु जैन, डायरेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, प्रिंसिपल डॉ. रेणु यादव सहित नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पीआईएमआर भोपाल के दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम में भाग लेकर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें संस्कार व संस्कृति को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। यह विषय शिक्षा में मानवीय मूल्यों के समावेश पर प्रकाश डालता है, जो आज के तेज़ी से बदलते समाज में महत्वपूर्ण है। खबर का महत्व यह है कि यह दिखाता है कि राजनीतिक नेता शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे शैक्षणिक संस्थानों की प्रतिष्ठा और छात्रों की प्रेरणा बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर