मनोरंजन

Under Construction Bridge: गरियाबंद में अधूरा पुल बना मुसीबत, राड की सीढ़ी हटाकर प्लेट की सीढ़ी लगाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Under Construction Bridge: गरियाबंद में अधूरा पुल बना मुसीबत, राड की सीढ़ी हटाकर प्लेट की सीढ़ी लगाई

Under Construction Bridge : गरियाबंद (Gariyaband News) जिले से एक मामला सामने आया है जहां देहारगूड़ा आश्रित ग्राम खामभाठा को मुख्यालय से जोड़ने के लिए पैरी नदी ( Pairi River ) पर बनाया जा रहा पुल ( Under Construction Bridge ) अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पुल का निर्माण अधूरा होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है।

वहीं खबर दिखाए जाने के बाद पीडब्ल्यूडी सेतु शाखा (PWD Bridge Division) के अफसर मौके पर पहुंचे और राड की सीढ़ी व प्लाई हटाकर पुराने सेंट्रिंग प्लेट से सीढ़ी बना दी। राड की सीढ़ी हटाकर लगाई पुरानी प्लेट बताया जा रहा है कि अधूरे पुल तक पहुंचने के लिए ग्रामीण राड की सीढ़ी और प्लाई का इस्तेमाल ( Under Construction Bridge ) कर रहे थे।

खबर सामने आने के बाद विभागीय अधिकारी गुपचुप तरीके से मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राड की सीढ़ी और प्लाई को हटाकर उसकी जगह पुराने सेंट्रिंग प्लेट (Centering Plate) से सीढ़ी बनाकर टिका दी। ग्रामीणों का कहना है कि नई व्यवस्था से खतरा ( Under Construction Bridge ) कम होने के बजाय और बढ़ गया है।

उनका आरोप है कि अधूरे पुल पर सुरक्षित रास्ता बनाने के बजाय अस्थायी इंतजाम कर दिया गया है। यही वजह है कि अब ग्रामीण और स्कूली बच्चे पुल के ऊपर से जाने के बजाय नदी के नीचे से रास्ता तय कर रहे हैं। नदी का बहाव कम हुआ तो नीचे से जाने लगे ग्रामीण ग्रामीणों के मुताबिक फिलहाल नदी का बहाव (River Water Flow) कम हुआ है, इसलिए उन्होंने पुल के नीचे से नदी पार कर आना-जाना शुरू कर दिया है।

( Under Construction Bridge ) हालांकि बारिश के दौरान पानी का बहाव बढ़ने पर यह रास्ता बेहद खतरनाक हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण जल्द पूरा होना जरूरी है, ताकि उन्हें रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार न करनी पड़े। खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा (Student Safety) को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गर्लफ्रेंड से अलग होने पर Aman Gandhi ने खोला दिल, बोले- ‘हम दोनों में से कोई गलत नहीं था’ दिसंबर तक काम पूरा करने का मौखिक निर्देश खबर दिखाए जाने के बाद विभाग ने ठेकेदार ( Under Construction Bridge ) को युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने दिसंबर 2026 तक पुल का निर्माण पूरा करने को कहा है।

हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि लिखित कार्रवाई के बजाय पूरा निर्देश मौखिक तौर पर दिया गया है। यह भी पढ़ें: 'Hanuman Ansh' Tax Free Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ टैक्स फ्री होगी फिल्म ‘हनुमान अंश’, सीएम देखने के बाद लेंगे फैसला 5 करोड़ 33 लाख की लागत से बन रहा पुल बता दें कि पैरी नदी पर बन रहे इस पुल के लिए 2023 में मंजूरी ( Bridge Approval ) मिली थी।

पुल के निर्माण पर करीब 5 करोड़ 33 लाख रुपए खर्च होने हैं। मूल रूप से जनवरी 2025 तक पुल का निर्माण पूरा किया जाना था। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए एक्सटेंशन ( Under Construction Bridge ) दिया गया और जून 2026 तक इसकी मियाद तय की गई थी। इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा गुजरने के बाद भी पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें: CG SUICIDE NEWS: बालोद में छात्रावास में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, एकलव्य विद्यालय में मचा हड़कंप ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश पुल निर्माण में देरी ( Under Construction Bridge ) को लेकर ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी सेतु शाखा की लापरवाही के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है।

उनका कहना है कि पुल का काम जल्द पूरा नहीं हुआ तो बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीण अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सिर्फ मौखिक निर्देश देने के बजाय निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए और तय समय सीमा में पुल को सुरक्षित तरीके से पूरा कराया जाए। यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 14-20 September 2026: सिंह के पास धन आने के योग, कन्या वाले अधिकारियों से रहें सतर्क, तुला—वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।