खेल

उन्नाव में बेटियों को पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी किया जाएगा प्रोत्साहित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उन्नाव में बेटियों को पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी किया जाएगा प्रोत्साहित

उन्नाव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं को शिक्षा के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी कृति राज ने दीप जलाकर किया।कार्यक्रम में जिले के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और 19 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को खेल सामग्री बांटी गई। इसमें बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम, लूडो, बैट-बॉल, जंपिंग रोप, कैप और टी-शर्ट समेत अन्य सामान शामिल थे।

इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के लिए बढ़ावा देना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।