उन्नाव के बीघापुर में बाढ़ पीड़ितों को बाटीं गई राहत सामग्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उन्नाव के बीघापुर तहसील क्षेत्र के लालखेड़ा इलाके में बाढ़ पीड़ितों को भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला द्वारा राहत सामग्री बाटीं गई।क्षेत्रीय विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी राजस्व विभाग, राशन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और हर समस्या पर नजर रख रही हैं।